उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC, राज्यपाल ने अनुमति के लिए कानून राष्ट्रपति के पास भेजा
Last Updated 28 Feb 2024 04:50:31 PM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 फरवरी को विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी को सदन में पेश किया था। इसे 7 फरवरी को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया था। अब, बुधवार को उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने यूसीसी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास भेजा है।
उत्तराखंड में जल्द लागू होगा UCC |
राष्ट्रपति से इस पर मुहर लगने के बाद यूसीसी उत्तराखंड में लागू हो जाएगा। विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी को सदन में पेश किया था। इसे 7 फरवरी को ध्वनि मत से पारित कर दिया गया था।
उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जिसने यूसीसी विधेयक को सबसे पहले पास किया। यह संविधान की समवर्ती सूची का विषय है, इसलिए बिल अनुमोदन के लिए राज्यपाल ने राष्ट्रपति को भेजा गया।
| Tweet |