ईडी ने BJP छोड़ कांग्रेस में गए हरक सिंह रावत से जुड़े परिसरों पर मारे छापे
Last Updated 07 Feb 2024 11:09:43 AM IST
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन की जांच के संबंध में बुधवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़े परिसरों पर छापे मारे।
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत |
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर तलाशी ली गयी।
रावत ने 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ दी थी और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
माना जा रहा है कि ईडी की जांच राज्य में कॉर्बेट बाघ अभयारण्य में कथित अवैध गतिविधियों से जुड़ी है।
| Tweet |