Uttarakhand New Chief Secretary: राधा रतूड़ी होंगी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव

Last Updated 30 Jan 2024 12:48:41 PM IST

Uttarakhand New Chief Secretary: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी (Radha Raturi) उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव होंगी।


राधा रतूड़ी

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है।

वर्ष 1988 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रतूड़ी, सुखबीर सिंह सन्धु (Sukhbir Singh Sandhu) का स्थान लेंगी जिनका बुधवार को कार्यकाल समाप्त हो रहा है।

नवंबर, 2000 में अस्तित्व में आए उत्तराखंड में शीर्ष प्रशासनिक पद पर पहुंचने वाली राधा रतूड़ी पहली महिला हैं। अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान रतूड़ी ने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पति—पत्नी दोनों शीर्ष पदों तक पहुंचे हों।

गौरतलब है कि उनके पति अनिल रतूड़ी (Anil Raturi) भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं जो प्रदेश में पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालने के बाद नवंबर 2020 को सेवानिवृत्त हुए।

भाषा
देहरादून


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment