Ramlala Surya Abhishek : अयोध्या में सूर्य की किरणों से रामलला का हुआ सूर्याभिषेक, देखिए वीडियो

Last Updated 17 Apr 2024 12:42:09 PM IST

Ramlala Surya Abhishek : अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Temple) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) के बाद यह पहली रामनवमी (Ram Navami) है। इसीलिए यह रामनवमी खास और ऐतिहासिक है। आज रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणों से सूर्याभिषेक (Ramlala Surya Abhishek) हुआ। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई।


अयोध्या में सूर्य की किरणों से रामलला का हुआ सूर्याभिषेक

रामनवमी के असवर पर भगवान रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक किया गया।

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा, रामलला को छप्पन भोग लगाया गया। आज रामनवमी का मेला है। भक्त प्रार्थना कर रहे हैं और आज सब कुछ विशेष है।

उन्होंने बताया कि सूर्य तिलक के साथ ही रामलला का जन्म हो गया। मंदिर में आरती की गई। सूर्य तिलक के बाद कुछ देर के लिए रामलला का पट बंद कर दिया गया।

इससे पहले जगद्गुरु राघवाचार्य ने 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक किया।

बुधवार सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट खुल गए, आम दिनों में यह 6.30 बजे खुलते हैं। श्रद्धालु रात 11.30 बजे तक, यानी 20 घंटे दर्शन कर सकेंगे।

 

आईएएनएस
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment