PM Modi और अमित शाह का आशीर्वाद मिला तो जरूर लडूंगी चुनाव-सविता सिंह सौरोत

Last Updated 04 Nov 2023 01:43:00 PM IST

मथुरा की मशहूर समाज सेविका सविता सिंह सौरोत इन दिनों अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं !


सविता सिंह सौरोत

हालांकि उनकी यह सक्रियता पिछले दस बारह वर्षों से अनवरत ऐसे ही जारी है लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्होंने अपनी दावेदारी और अधिक पुख्ता कर दी है। अपने सामाजिक कार्यों से पूरे क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रहीं सविता सिंह इस बार मानसिक, आर्थिक और सामाजिक तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुकी हैं। वैसे चुनाव लड़ने का जो उन्होंने मन बनाया है, वह सिर्फ अपनी खुद की वजह से नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता की वजह से।

क्षेत्र की जनता ने ही उन्हें इस बार चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है। हालांकि सविता सिंह सौरोत कई बार कह चुकी हैं कि चुनाव लड़ना उनके हाथ में है लेकिन टिकट लेना उनके हाथ में नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पदचिन्हों पर चलने वाली सविता सिंह साफ-साफ कहती हैं कि उन्हें क्षेत्र की जनता के साथ-साथ भाजपा के बड़े नेताओं का भी आशीर्वाद मिलता रहा है। उनकी सामाजिक कार्यों की जानकारी पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी है।

वो अपने आपको पार्टी की सच्ची कार्यकर्ता बताते हुए कहती हैं कि पार्टी उन्हें टिकट दे या ना दे, वह सदैव पार्टी की सेवा करती रहेगीं। वह मोदी और अमित शाह की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाती रहेंगी। वैसे क्षेत्र की लाखों जनता उनके साथ है। बल्कि क्षेत्र की जनता ही उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मजबूर कर रही है। उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आशीर्वाद उन्हें जरूर मिलेगा।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment