जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता का वास होता है-सविता सिंह सौरोत

Last Updated 27 Oct 2023 11:49:01 AM IST

महिलाएं देश की आन,बान और शान हैं। महिलाओं से ही किसी भी चीज की बुनियाद पड़ती है।


सविता सिंह सौरोत

यह कहना है मथुरा की समाजसेविका सविता सिंह सौरोत का। महिला सम्मान समारोह में सम्मानित होने के बाद सविता सिंह ने कहा कि जिस घर में, जिस समाज में और जिस देश में महिलाओं की इज़्ज़त होती है वहीं विकास की गंगा बहती है। जहां नारी का अपमान होता है वहां दरिद्रता आती है। उन्होंने एक श्लोक "यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता' का इस दौरान जिक्र भी किया ! 

साथ ही साथ उसका अर्थ बताते हुए कहा कि जिस घर में महिला का सम्मान नहीं होता वहां देवता भी नहीं आते। महिला सम्मान समारोह में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। कुछ अन्य लोगों ने उन्हें भगवा पटका भी भेंट किया। सैकड़ों महिलाओं द्वारा मिले सम्मान से अभिभूत होकर सविता सिंह सौरोत ने कहा कि वह हमेशा ही महिलाओं के सम्मान की बात करती आयी हैं।

उन्होंने समारोह में मौजूद सभी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उन्हें जो भी समस्या हो वो आकर हमें बताएं। उनकी जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान करने की पूरी कोशिश की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हमारे समाज में आज भी बेटियों की सुरक्षा और उनकी शिक्षा को लेकर संतोष जनक पहल नहीं हो पा रही है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"का नारा देकर पूरे देश को बताया कि बेटियों को बचाना और उन्हें शिक्षित करना कितना बड़ा पुण्य का काम है। इस बीच महिलाओं ने सविता सिंह के पक्ष में नारा भी लगाया।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment