Ayodhya में रामलला के पुजारियों के वेतन में हुई बढ़ोतरी

Last Updated 11 Oct 2023 07:57:16 PM IST

रामनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ वहां के पुजारियों के अच्छे दिन आ गए हैं। इसी क्रम में रामलला के प्रधान अर्चक सहित अन्य पुजारी के वेतन में वृद्धि कर दी गई है।


रामनगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण

दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी गई है। प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है।

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रुपये कर दिया गया है। इससे पूर्व प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था।

इसके अलावा अन्य पुजारियों व सेवादारों के भी वेतन में वृद्धि की गई है। इतना ही नहीं रामलला की सेवा में लगे अन्य सेवादारों के भी वेतन में ट्रस्ट ने वृद्धि की है। अब रामलला के पुजारी और सेवादारों को सरकारी सुविधाओं जैसी सुविधाएं राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से दी जाने की योजना है।

जिसमें चिकित्सीय सेवा यात्रा भत्ता और निवास का भत्ता शामिल है। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने वेतन बढ़ोतरी को लेकर ट्रस्ट के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।

सतेंद्र दास ने बताया कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इस पर मंथन चल रहा है।

आईएएनएस
अयोध्या


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment