Akhilesh Yadav Birthday: सीएम योगी व मायावती ने दी अखिलेश को जन्मदिन की बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें बधाई दी।
![]() समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव(फाइल फोटो) |
मायावती ने एक ट्वीट में अखिलेश यादव व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत के साथ लंबी उम्र की शुभकामनाएं दी।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके जन्मदिन पर उन्हें व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई तथा उनकी अच्छी सेहत के साथ लम्बी उम्र की शुभकामनायें।
— Mayawati (@Mayawati) July 1, 2023
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी और प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की बधाई!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2023
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना है।
ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन चुनाव में यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद मिलकर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। अखिलेश यादव 23 जून को पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में भी शामिल हुए थे।
| Tweet![]() |