Boyfriend के पिता के साथ भागी यूपी की महिला, ट्रेस कर वापस लाई गई

Last Updated 26 Apr 2023 06:07:23 PM IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना में अपने प्रेमी के पिता के साथ भागी 20 वर्षीय एक युवती को बरामद कर वापस लाया गया है, पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला एक साल पहले अपने प्रेमी के पिता कमलेश से मिलने के बाद घर से भाग गई थी।


Boyfriend के पिता के साथ भागी यूपी की महिला

महिला के प्रेमी के पिता कमलेश और महिला मार्च 2022 में कमलेश के 20 वर्षीय बेटे अमित को छोड़कर भाग गए। महिला के परिजनों ने चकेरी थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

एक साल की तलाश के बाद, पुलिस ने कमलेश और महिला को दिल्ली में ढूंढ निकाला और उन्हें वापस ले आई। कमलेश पुलिस हिरासत में है, महिला का जल्द ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

आगे की जांच चल रही है।

आईएएनएस
कानपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment