Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

02 Apr 2023 08:54:25 AM IST
Last Updated : 02 Apr 2023 09:01:09 AM IST

अखिलेश का BJP से सवाल- रामराज्य की बात करने वाले जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते

 
सपा मुखिया अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी जातियों में उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। भाजपा ओबीसी की दुश्मन है। कहा कि जो रामराज्य की बात कर रहे हैं वह जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा "जातीय जनगणना होने से ही सभी जातियों को सामाजिक न्याय मिल पाएगा। जातीय जनगणना हो और सभी जातियों में उनकी आबादी के हिसाब से आरक्षण मिले। भाजपा ओबीसी की दुश्मन है। जो रामराज्य की बात कर रहे हैं वह जातीय जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा "भाजपा सरकार व्यापारियों को परेशान कर रही है। व्यापारियों पर जाति धर्म देखकर छापे मारे जाते हैं। सरकार के जिस विभाग को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए, वहीं परेशान कर रहा है। व्यापारी पहले से ही जीएसटी और नोटबंदी से परेशानी में है। ऊपर से ये सरकार छापे मार कर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रही है।"

अखिलेश यादव ने कानपुर अग्निकाण्ड की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि सरकार को व्यापारियों की मदद करनी चाहिए।

अखिलेश बोले कि "महंगाई, बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है। हर चीज के दाम बढ़ गये हैं। जनता परेशान है। बिजली के गलत बिल आ रहे हैं। भाजपा सरकार ने शहरों में न सफाई का कोई इंतजाम किया और न ही कूड़े के निस्तारण की समुचित व्यवस्था की है। केन्द्र और प्रदेश सरकार से जो सफाई के लिए बजट आया उसका इन लोगों ने क्या किया। शहरों में हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और बिजली का बिल महंगा देना पड़ रहा है। शहरों में भाजपाई तालाबों पर कब्जा कर अवैध निर्माण करा रहे हैं।"

अखिलेश यादव ने कहा "जनता दु:खी है। लोकसभा में बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा। भाजपा उत्तर प्रदेश में हारकर जाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार अन्याय कर रही है। बुलडोजर से कानपुर देहात में मां-बेटी की जान चली गई। कानपुर में ही पुलिस ने बलवंत सिंह की हत्या कर दी। इस परिवार को न्याय नहीं मिला है।"


आईएएनएस
लखनऊ
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
ओडिशा रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

ओडिशा रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

शरमा गईं परिणीति

शरमा गईं परिणीति

CSK IPL का बना बादशाह

CSK IPL का बना बादशाह

तस्वीरों में देखिए नए संसद भवन का लोकार्पण

तस्वीरों में देखिए नए संसद भवन का लोकार्पण

ऑस्ट्रेलिया में मोदी का रॉकस्टार स्वागत

ऑस्ट्रेलिया में मोदी का रॉकस्टार स्वागत

आदिपुरुष के गाने के धमाकेदार एंट्री

आदिपुरुष के गाने के धमाकेदार एंट्री

राघव-परिणीति की सगाई

राघव-परिणीति की सगाई

इलियाना डिक्रूज का ब्लैक ड्रेस में जलवा

इलियाना डिक्रूज का ब्लैक ड्रेस में जलवा

फिल्म

फिल्म 'छत्रपति' का ट्रेलर रिलीज

IPL मैच के दौरान  हुई कोहली गंभीर में बहस

IPL मैच के दौरान हुई कोहली गंभीर में बहस

व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट का जलवा

व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट का जलवा

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू


 

172.31.21.212