यूपी: मऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने CM योगी का किया स्वागत, जिले को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात

Last Updated 09 Sep 2022 11:36:24 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मऊ जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।


मऊ में ऊर्जा मंत्री ने योगी का किया स्वागत, जिले को मिलीं सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब 2.30 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिस लाइन परिसर में बने हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया। यहां से वह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।

एके शर्मा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मऊ जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री योगी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित किया।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री के साथ एके शर्मा ने आइटीआई व पुलिस लाइन में बने निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण किया।



ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को नमन किया और साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ मंडल तथा अपने गृह जनपद में स्वागत अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का स्नेह सदैव मऊ को मिलता रहा है। मऊ जनपद छोटा ही है लेकिन बहुत ही प्रगतिशील जनपद है।

उन्होंने अपने वक्तव्य में आगे कहा कि मऊ के विकास के लिए कानून व्यवस्था पर सरकार जो ध्यान दे रही है उसी प्रकार ध्यान देते हुए पुरानी कताई मिलों की जमीनों पर औद्योगिक क्लस्टर बनाने और मऊ में मेडिकल कोलेज बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार ने मऊ बस स्टैण्ड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस स्टेशन के सुंदरीकरण व जीर्णोद्धार के लिए वो व्यक्तिगत रूप से एक वर्ष से प्रयास कर रहे थे। आज वह कार्य पूर्ण हुआ। उन्होंने जनता एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी दिया।

माननीय मुख्यमंत्री जी को हेलीपैड पर विदा करने के बाद शर्मा कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गये।
 

समय लाईव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment