नोएडा में फरार श्रीकांत त्यागी पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, फ्लैट के बाहर बना अवैध निर्माण ढहाया गया
महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी द्वारा उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित उनके आवास के बाहर बनाए गए ‘अवैध’ निर्माण को ढहा दिया गया।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। त्यागी अभी फरार है।
![]() |
उन्होंने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने सोमवार को सुबह लगभग नौ बजे शहर के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में त्यागी के ग्राउंड फ्लोर वाले अपार्टमेंट के बाहर बने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
उत्तर प्रदेश की नोएडा अथॉरिटी टीम ने सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी पहुंचकर महिला से बदसलूकी करने वाले नेता श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर हथौड़ा चला दिया है। आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अवैध निर्माण कर रखा था, जिसे बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया गया। गैंगस्टर लगाकर श्रीकांत त्यागी की तलाश की जा रही है, लेकिन वह अबतक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
नोएडा अथॉरिटी टीम ने श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण बुलडोजर चला दिया। आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था।
श्रीकांत त्यागी सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अथॉरिटी के नोटिस को अपने रसूख से रुकवा देता था। श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण की शिकायत सोसाइटी में रहने वाले लोग साल 2019 से कर रहे थे, लेकिन अपने रसूख के चलते वह कार्रवाई नहीं होने देता था।
आईएनएस के पास अथॉरिटी की नोटिस की एक्सक्लूसिव कॉपी मौजूद है, जिसमें अथॉरिटी ने 16/10/2019 में ही श्रीकांत त्यागी को नोटिस भेजा था, लेकिन कार्यवाही नहीं की थी। लेकिन महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अब उसका अवैध निर्माण बुलडोजर से हटा दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेता होने का दावा करने वाले त्यागी के खिलाफ ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी की एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि महिला ने त्यागी द्वारा सोसायटी के साझा क्षेत्र में पौधे लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिससे वह भड़क उठा था।
| Tweet![]() |