अयोध्या पहुंचे योगी, मंदिरों में की पूजा अर्चना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने दूसरे कार्यकाल में तीसरे अयोध्या दौरे पर हनुमान गढ़ी और राम लला मंदिर में पूजा-अर्चना की।
![]() उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे |
इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने संतों से चर्चा भी की। हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला के दरबार पहुंचे और रामलला की आरती उतारी। इसके बाद मंदिर निर्माण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अयोध्या में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। बेगमपुरा स्थित बसंती के आवास पर भोजन करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की।
इस दौरान वह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद मरीज और डॉक्टर हैरान रह गए। मुख्यमंत्री ने एक छोटे से बच्चे को गोद में लेकर दुलारा, कुछ अन्य बच्चों से भी बात की। मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, दवाइयों और इलाज की स्थितियों के बारे में जानकारी ली।
| Tweet![]() |