डबल इंजन की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार भी हुआ डबल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य की कथित डबल इंजन सरकार के शासन में भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है।
![]() सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव |
उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में सपा गठबंधन की सरकार बनने पर किसानों को गन्ना मूल्य का समय से भुगतान करने के लिए 10,000 करोड़ रुपए का कोष बनाया जाएगा।
यादव ने यहां अपने गठबंधन के सहयोगी रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रैली में आरोप लगाया, उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार भी डबल हो गया है।
इसलिए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सपा गठबंधन को वोट दें ताकि बाबाजी चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अपने घर लौट जाएं।
सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा को अपने पिछले चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वादे पूरे नहीं करने के लिए दो मिनट का मौन रखना चाहिए।
उन्होंने कहा, भाजपा झूठों की पार्टी है।
| Tweet![]() |