UP Assembly Election 2022: बीजेपी ने जारी की 91 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, कई दिग्गजों का नाम शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 91 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
![]() उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी |
इस सूची में पार्टी के राज्य सरकार के मंत्रियों सिद्धार्थ नाथ सिंह, उपेंद्र तिवारी, नंदकुमार गुप्ता नंदी, सूर्य प्रताप शाही को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक सिंह इलाहाबाद पश्चिम से, तिवारी बलिया जिले के फेफना, नंदी इलाहाबाद दक्षिण और शाही पत्थरदेवा से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। (1/2) pic.twitter.com/eAaJgsSjQf
— BJP (@BJP4India) January 28, 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी को पार्टी ने देवरिया से उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष राय को आम्बेडकरनगर जिले की जलालपुर सीट से टिकट दिया गया है। इसी प्रकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राकेश सचान को भोगनीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके साथ ही भाजपा ने 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 294 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना दल एस और निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।
पिछली छह सूचियों में भाजपा ने पहले चार चरणों के लिए 204 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
बीजेपी ने मौजूदा उम्मीदवारों की सूची में नौ महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
नई सूची में भाजपा की महिला उम्मीदवार सिंधुजा मिश्रा (कुंडा), नीलम करवरिया (मेजा), आरती कोल (करांव), आरती तिवारी (गोशैंगंज), सरोज सोनकर (बल्हा), अनुपमा जायसवाल (बहरीच), नीलम सोनकर (लालगंज) मंजू सोनकर (मेहनगर) और सुनीता परिषद सिंह (जमानिया) हैं।
भाजपा ने 15 जनवरी को उत्तर प्रदेश के लिए 107 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें गोरखपुर (शहरी) विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रयागराज जिले की सिराथू विधानसभा सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नाम शामिल थे।
भाजपा ने 21 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 85 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने उत्तर प्रदेश की शेष सभी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। शेष सीटों के लिए नामों की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। पार्टी के एक सुप्रसिद्ध सूत्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए 25 जनवरी को सीईसी की बैठक हुई थी और लंबे विचार-विमर्श के बाद शेष सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दिया गया था।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में सात चरणों में 10 फरवरी से शुरू होंगे। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।
| Tweet![]() |