कांग्रेस की पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में

Last Updated 16 Oct 2019 05:16:27 AM IST

प्रतापगढ़ से तीन बार कांग्रेस की सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में यहां भाजपा में शामिल हो गई।


कांग्रेस की पूर्व सांसद रत्ना सिंह भाजपा में

इस दौरान राजकुमारी के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ के गड़वारा बाजार में सदर सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार पाल के समर्थन में जनसभा करने आए थे। योगी आदित्यनाथ ने राजकुमारी को भाजपा की पट्टी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान मंच पर अपना दल(एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, स्वामी प्रसाद मौर्या तथा प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता मौजूद रहे। राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत राजा दिनेश सिंह की पुत्री हैं।

राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी हैं। अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह के समर्थन में पार्टी महासचिव प्रियंका ने प्रचार किया था, लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।

आईएएनएस
प्रतापगढ़


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment