लोकसभा चुनाव: यूपी में रालोद SP-BSP गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगा

Last Updated 05 Mar 2019 12:56:55 PM IST

मंगलवार को आधिकारिक रूप से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी (सपा-बसपा) महागठबंधन में शामिल हो जाएगा। राज्य में लोकसभा महागठबंधन चुनाव मिलकर लड़ेगा।


रालोद उप्र में सपा-बसपा गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगा लोकसभा चुनाव (फाइल फोटो)

सीट बंटवारे के फार्मूले की औपचारिक घोषणा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद के जयंत चौधरी द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की जाएगी। मंगलवार को पार्टी के उपाध्यक्ष 1330 बजे लखनऊ पहुंचेंगे और उसके बाद सपा कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा की जायेंगी। रालोद को तीन सीटों- बागपत, मुजफ्फरनगर और मथुरा से चुनाव लड़ने की उम्मीद है। सपा-बसपा गठबंधन ने दो सीटें छोड़ी हैं। तीसरी सीट सपा ने अपने कोटे से दी हैं।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि गत 21 फरवरी को, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 37 सीटों और बसपा के 38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। दो सीटें- अमेठी और रायबरेली- कांग्रेस के लिए छोड़ दी गईं। रालोद को शुरू में दो सीटें आवंटित की गई थीं, लेकिन तब सपा ने अपने कोटे से एक और सीट अजित सिंह की पार्टी को दे दी थी।
 

वार्ता
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment