प्रियंका की एंट्री बदलेगी यूपी में सियासत की तस्वीर: राहुल

Last Updated 23 Jan 2019 06:03:22 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने से कांग्रेस को नयी ताकत मिलेगी और पार्टी पूरे दमखम के साथ लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुकाबला करेगी।


प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम

दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा ‘‘मुझे प्रसन्नता है कि प्रियंका गांधी अब मेरे साथ सक्रिय राजनीति में काम करेंगी। वह वाकई निडर और कर्मठ है। उनके सक्रिय राजनीति में आने से भाजपा की नींद उड़ गयी है। प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य उत्तर प्रदेश के युवाओं के सपनों को पूरा करेंगे। मुझे पूरा यकीन है कि प्रियंका एक कर्मठ और काबिल नेतृत्व देने में सफल होंगी।’’

ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते हुये उन्होने कहा कि युवा नेताओं की आमद उत्तर प्रदेश की राजनीति को बदलने का प्रयास है।



प्रियंका और ज्योतिरादित्य सिंधिया शक्तिशाली नेता है। दोनों के आने से भाजपा नेताओं को अब रात में नींद नहीं आयेगी। युवा शक्ति से भरपूर कांग्रेस अब निडरता के साथ भाजपा का सामना करने को तैयार है।

उन्होने कहा ‘‘हमारी कोशिश है कि यूपी की सियासत को बदला जाए, हम इसके लिए काम कर रहे हैं। गुजरात हो या फिर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेलेगी।’’

वार्ता
अमेठी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment