उत्तर प्रदेश: कानून व्यवस्था पर अखिलेश बोले- अपराधियों के हौसले बुलंद, आगरा में बेटियां सुरक्षित नहीं

Last Updated 20 Dec 2018 12:09:21 PM IST

समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया ।


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

यादव ने कहा कि अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि आगरा में स्कूल से लौट रही छात्रा को दिन-दहाड़े जला दिया जाता है।

यादव ने गुरूवार को ट्वीट कर कहा ‘‘प्रदेश में एक घटना में छात्रा के साथ दुष्कर्म और दूसरी में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश दर्शाती है कि हमारे प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है। ऐसा दो ही वजह से हो सकता है या तो असामाजिक तत्वों को सरकार का डर नहीं है या फिर उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है।’’ 


   
सपा अध्यक्ष ने इससे पहले भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुये कहा था कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है। अपराधियों को सरकार संरक्षण दे रही है। पार्टी विधानमंडल दल की बैठक में भी कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया था।

उन्होने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भाजपा मुंह छिपाती है। किसानों और नौजवानों की समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं होती है। भ्रष्टाचार भी एक बड़ा मुद्दा है। प्रदेश में अराजकता का राज है। सपा सदन और सड़क पर संघर्ष जारी रखेगी।

गौरतलब है कि आगरा में दो दिन पहले अज्ञात लोगों द्वारा आग के हवाले की गई 15 वर्षीय एक लड़की को दो अज्ञात लोगों ने रोका और उसके ऊपर कथित तौर पर पेट्रोल छिड़ककर लाइटर से आग लगा दी। जिसने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गुरूवार को दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में लड़की को आगरा के एस एन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में उसे नयी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया था।

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
 

वार्ता/भाषा
लखनऊ/नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment