भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश का पुतला

Last Updated 27 Sep 2016 08:20:23 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंका


भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश का पुतला
भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा के सामने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया.
 
शर्मा ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से राजधानी में अब तक डेढ सौ मौतें हो चुकी हैं और हजारों लोग इन बीमारियों से ग्रस्त हैं, जिनका समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है.
 
 
उन्होंने कहा, ‘‘सपा सरकार कुर्सी के झगडे में व्यस्त है तथा निरंकुश अधिकारी जनता की अनदेखी कर उदासीनता बरत रहे हैं. डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने अब तक कोई ठोस अभियान नहीं चलाया है.’

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment