सोनिया गांधी का दो दिवसीय रायबरेली दौरा गुरुवार से

Last Updated 10 Feb 2016 01:41:45 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार से दो दिन के लिए अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर रहेंगी.


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी 11 फरवरी को उत्तर प्रदेश के रायबरेली पहुंचेंगी और वहां विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मिलेंगी और उनकी समस्याएं सुनेंगी.

इस दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही विकास गतिविधयों की जानकारी लेगीं और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगी.

सोनिया गांधी 12 फरवरी को जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनेंगी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके क्षेत्र का दौरा करेंगी.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment