Rajasthan : दलित लड़की के साथ गैंगरेप कर उस पर तेजाब डाला, शव को कुएं फेंका

Last Updated 15 Jul 2023 01:19:02 PM IST

राजस्थान के करौली जिले के टोडाभीम के पास एक कुएं के अंदर एक दलित लड़की का शव मिलने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया, फिर उसे गोली मार दी, उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए उस पर तेजाब भी डाला और फिर शव को कुएं में फेंक दिया।


राजस्थान में दलित लड़की का शव कुएं में मिला, सांसद किरोड़ी लाल मीणा का धरना

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हिंडौन के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

इसके तुरंत बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा अस्पताल पहुंचे और लड़की के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किए जाने और कुएं में फेंकने से पहले उसकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया।

मीणा ने दावा किया, "टोडाभीम में एक दलित लड़की को सुबह-सुबह उठा लिया गया। बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्‍कर्म  किया, फिर उसे गोली मार दी और उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए उस पर तेजाब भी डाला और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस को तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए।" अपराधियों ने क्रूरता की सभी हदें पार कर दीं।”

उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी हमला बोलते हुए कहा, "मैं हिंडौन में लड़की के लिए न्याय मांग रहा हूं। मुख्यमंत्री को ध्यान देना चाहिए कि आजकल अखबार दुष्‍कर्म, हत्या और गैंगवार की खबरों से भरे रहते हैं। कम से कम इस पर ध्यान दें।"

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दिया धरना

 

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को राजस्थान के करौली जिले में एक कुएं में मृत पाई गई दलित लड़की के परिवार के सदस्यों के साथ धरना दिया।

गुरुवार को मीणा थाने पहुंचे और मृतका के  परिवार के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।

उन्होंने पुलिस पर तथ्यों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया और प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के साथ दोबारा शव परीक्षण की मांग की।

मीणा ने कहा, "लड़की को घर से अगवा कर लिया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। उसके शरीर पर दो गोलियां पाई गईं। साथ ही, जलने के निशान पाए जाने पर हमलावरों ने उसके चेहरे पर तेजाब भी डाला था। प्रशासन घटना में हेरफेर करने की कोशिश कर रहा है।"

करौली जिले की एसपी ममता गुप्ता ने लड़़की के शरीर पर गोली लगने की पुष्टि की है।

राजसमंद सांसद दीया कुमारी और भरतपुर सांसद रंजीता कोली शुक्रवार को मृतका के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की।

कुमारी ने प्रशासन पर इस मुद्दे पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि गुरुवार को करौली जिले में 20 वर्षीय दलित लड़की का शव एक कुएं से निकाला गया था।

पुलिस ने शुरुआत में इसे ''आत्महत्या'' बताया और शव परीक्षण कराया।

लेकिन लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि उसका अपहरण किया गया, बलात्कार किया गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से नाखुश होकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसमें मीणा भी शामिल हुए।

आईएएनएस
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment