कलराज मिश्र ने ली राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ

Last Updated 09 Sep 2019 01:49:17 PM IST

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र ने आज यहां राज्य के 41वें राज्यपाल के रुप में शपथ ली।


कलराज मिश्र (फाइल फोटो)

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस रविंद्र भट्ट ने मिश्र को पद की शपथ दिलाई। मिश्र ने हिन्दी में शपथ ली। उन्होंने कल्याण सिंह का स्थान लिया है।

इससे पहले मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने मिश्र का नियुक्ति पत्र पढा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अनेक मंत्री व विधायक मौजूद थे।   

उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र को कल्याण सिंह के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। कल्याण सिंह का पांच साल का कार्यकाल इसी माह समाप्त हो गया।

मिश्र ने शपथ लेने से पहले सुबह मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

 

भाषा/वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment