कांग्रेस ने आतंकवाद और नक्सलवाद फैलाया - योगी

Last Updated 28 Nov 2018 08:51:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश में विकास तो नहीं कराया लेकिन आतंकवाद और नक्सलवाद को जरूर फैलाया हैं।


उत्तर प्र्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यहां राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर आतंकवाद को बढावा देने का आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और भारतीय जनता पाटी के लोग आतंकवादियों को गोली मारते हैं।
   
उन्होंने भाषण के दौरान आक्रामक मुद्रा अपनाते हुये कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इस देश में आज नक्सलवाद, आतंकवाद, अराजकता एवं भ्रष्टाचार है ये सभी कांग्रेस पार्टी की नाजायज उपज हैं जिससे भाजपा को लड़ना पड रहा हैं।


  
श्री योगी ने कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुये कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी भी राहुल गांधी पर विास नहीं करते और यही वजह है कि सभी लोग राहुल गांधी को प्रचार करने के लिए अपने क्षेत्र में नहीं बुलाते क्योंकि उन्हें पता है कि राहुल के प्रचार करने से उनकी हार हो जायेगी। श्री योगी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस अब तक साह चुनाव हार चुकी हैं इसलिए उन्हें अब सन्यास लेकर नानी के घर इटली जाना चाहिए और उनकी सेवा करें।
  
इससे पूर्व श्री योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचने पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।

वार्ता
उदयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment