सत्य की विजय का प्रतीक है विजयादशमी : वसुन्धरा राजे
Last Updated 12 Oct 2016 11:43:17 AM IST
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है.
फाइल फोटो |
और बुराई पर अच्छाई तथा अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है. राजे ने लोगों से आह्वान किया कि वे सफाई को जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि समृद्घि की प्रतीक देवी लक्ष्मी लोगों के घरों में दस्तक दे सकें.
राजे मंगलवार को आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में रावण दहन के मौके पर लोगों को सम्बोधित कर रही थीं. राजे के साथ रूस के उद्योग एवं व्यापार मंत्री डेनिस मन्तुरोव एवं रूसी अधिकारियों तथा उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमण्डल ने भी रावण दहन का नजारा देखा.
मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि इस दीवाली को वह अपने घर के साथ साथ शहर और प्रदेश की भी सफाई करने का संकल्प लें.उन्होंने प्रदेश एवं देश की खुशहाली की भी कामना की.
| Tweet |