हिमाचल के डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Last Updated 10 Feb 2024 01:11:16 PM IST

हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


उन्हें ऊना जिले में अपने पैतृक स्थान हरोली में दिल का दौरा पड़ा और चंडीगढ़ में पीजीआई ले जाते समय उनका निधन हो गया।

मुकेश अग्निहोत्री ने रात करीब 12 बजे सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, ‘सिम्मी अग्निहोत्री हमें और आस्था को छोड़कर चली गई है।’



सिम्मी अग्निहोत्री का शनिवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 

आईएएनएस
शिमला


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment