तेलंगाना : वेलेंटाइन डे के दिन भागी एक विवाहित युवती और उसका प्रेमी झील में मृत मिले

Last Updated 16 Feb 2023 12:45:06 PM IST

तेलंगाना के मेडक जिले में वेलेंटाइन डे के दिन भागी एक विवाहित युवती और उसका प्रेमी गुरुवार को एक झील में मृत पाए गए।


तेलंगान में झील में मिले प्रेमी जोड़े के शव

कल्पना और खलील, दोनों की उम्र 20 साल के आसपास थी। उनके शव नरसिंगी गांव के पास एक झील से निकाले गए थे। झील के पास दो जोड़ी जूते और एक मोटरसाइकिल मिली। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से दो दिन की तलाश के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

दंपति 14 फरवरी से गांव में अपने घर से गायब था। कल्पना की दो महीने पहले शादी हुई थी।

वे कुछ वर्षों से प्यार में थे, चूंकि वे अलग-अलग धर्मों से थे, इसलिए उनके परिवार शादी के प्रस्ताव के खिलाफ थे। कल्पना के माता-पिता ने दो महीने पहले उसकी शादी दूसरे आदमी से कर दी थी।

कुछ दिन पहले अपने मायके आई कल्पना खलील के साथ भाग गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दंपति की तलाश शुरू की थी।

पुलिस को संदेह है कि झील के पास अपने जूते और मोटरसाइकिल छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए इसमें छलांग लगा दी।

आईएएनएस
हैदराबाद


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment