‘बुली बाई’ ऐप मामला एक और छात्र गिरफ्तार

Last Updated 06 Jan 2022 02:09:46 AM IST

मुंबई साइबर पुलिस ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड से एक और छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।




‘बुली बाई’ ऐप मामला एक और छात्र गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया, मयंक रावत (21) नामक छात्र को बुधवार तड़के उत्तराखंड से पकड़ा गया।

मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने पहले इस मामले में मुख्य आरोपी श्वेता सिंह (19) को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।

मुंबई पुलिस ने ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म ‘गिटहब’ पर डाले गए ‘बुली बाई’ ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए, अनुमति लिए बिना सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की फर्जी तस्वीरें अपलोड किए जाने से संबंधित शिकायतों के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment