बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की

Last Updated 15 Jul 2021 04:49:13 PM IST

बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के 18वें राज्यपाल के रूप में बृहस्पतिवार को शपथ ग्रहण की। उन्होंने सत्यदेव नारायण आर्य की जगह ली है, जिन्हें त्रिपुरा स्थानांतरित किया गया है।


पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि शंकर झा ने यहां राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में दत्तात्रेय को पद की शपथ दिलाई।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे दत्तात्रेय (74) को हालिया फेरबदल में हरियाणा स्थानांतरित किया गया है, जबकि आर्य को त्रिपुरा भेजा गया है।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद थे।

भाषा
चंडीगढ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment