चेन्नई: उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रात 10 बजे के बाद नहीं होगी संचालित

Last Updated 21 Apr 2021 05:09:45 PM IST

दक्षिण रेलवे ने चेन्नई में उपनगरीय ट्रेनों की समय सारणी में बड़े बदलावों की घोषणा की है, अब रात में चेन्नई निगम द्वारा लगाए गए कर्फ्यू के दौरान रात 10 बजे के बाद कोई ट्रेन संचालित नहीं होगी।


चेन्नई: उपनगरीय ट्रेन सेवाएं रात 10 बजे के बाद नहीं होगी संचालित

पहली ट्रेन सुबह 4 बजे के बाद शुरू होगी और 86 सह-शहरी सेवाएं रविवार को संचालित की जाएंगी, क्योंकि प्रशासन ने शहर में रविवार को लॉकडाउन की घोषणा की है।

दक्षिणी रेलवे शासकीय सूचना ने कहा कि नियमित 700 ट्रेनों के बजाय केवल 434 उपनगरीय ट्रेनें सप्ताह के दिनों में चलेंगी। एमएमसी-अरक्कोणमार्ग पर 150 सेवाएं होंगी, एमएमसी-गुम्मिदीपोंडी मार्ग पर 64 सेवाएं, समुद्र तट पर 68 सेवाएं, वेलाचेरी मार्ग और समुद्र तट- तांबरम मार्ग पर 152 सेवाएं होंगी।

रविवार को एमएमसी-अरक्कोणम मार्ग पर 32 सेवाएं,एमएमसी-सुलुरुपेटापर 24 सेवाएं, समुद्र तट-वेलाचेरी मार्ग पर 12 सेवाएं और समुद्र तट-चेंगलपट्टू मार्ग पर 18 सेवाएं संचालित होंगी।

आईएएनएस
चेन्नई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment