Weather Report: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से बुराहाल‚ 47 से ऊपर पहुंचा पारा; IMD ने बताई मॉनसून की तारीख

Last Updated 13 Jun 2024 10:02:15 AM IST

भीषण गर्मी और लू के थपेड़़ों से दिल्ली-NCR के लोगों का बुराहाल है। मौसम विभाग ने अभी कुछ दिनों तक हीट वेव चलने की संभावना जताई है।


आसमान से ‘आग' बरसाती गर्मी के बीच गुरूवार को कर्तव्य पथ पर उभरी मृग मरीचिका/फोटोः अनिल सिन्हा

मौसम विभाग भी भीषण गर्मी और लू को देखते हुए कभी ऑरेंज तो कभी यलो अलर्ट जारी कर रहा है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसकी जानकारी दते हुए दिल्‍ली में दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक्टिव होने के डेट के बारे में भी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि जून के अंत तक शहर में मानसून का आगमन होने की उम्‍मीद है।

बुधवार को तो नजफगढ़ का पारा 47.7 और पीतमपुरा का 47.6 डि़ग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नरेला का भी पारा 47.5 डि़ग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को पड़़ने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि उसके बाद शुक्रवार से लेकर मंगलवार तक के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम सामान्य तापमान 44.7 डि़ग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया जो सामान्य से पांच डि़ग्री सेल्सियस अधिक रहा। आज यहां का सामान्य न्यूनतम तापमान 28.5 डि़ग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया जो सामान्य से एक डि़ग्री सेल्सियस अधिक रहा। आज भी दिन में 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चली। दिन में तेज धूप के साथ लू के थपेड़़ों से दिल्लीवासी झुलसते रहे।

मौसम विभाग ने गुरूवार के लिए अपने पूर्वानुमानों में यहां के तापमान के 45 आरै 30 डि़ग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जतायी है। दिन में लू चलेगी और 25-35 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चलेंगी।

 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment