दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ता हिरासत में

Last Updated 10 Apr 2024 05:36:13 PM IST

नई आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में ले लिया।


दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता हिरासत में

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में दीन दयाल मार्ग का रुख किया, जहां आप का ऑफिस है। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर इन कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

इस बीच, एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को स्थानीय पुलिस स्टेशन में ले जाया गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भी यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment