Delhi Budget Updates: दिल्ली सरकार आज पेश करेगी अपना बजट
Last Updated 04 Mar 2024 09:49:31 AM IST
दिल्ली विधानसभा में आज राजधानी दिल्ली का बजट (Delhi Budget 2024-25) पेश किया जाएगा। इस बार का बजट रामराज्य की थीम पर बेस्ड हो सकता है।
![]() Delhi Budget Updates |
दिल्ली सरकार ( Delhi Budget ) आज 2024-25 का बजट पेश करेगी। यह दिल्ली सरकार (Aam Admi Party ) का लगातार 10वां बजट है।
खास बात है कि आप सरकार का यह लगातार दसवां बजट है, जिसे वित्त मंत्री आतिशी पहली बार पेश करेंगी।
माना जा रहा है कि इस बार का बजट 80 हजार करोड़ से ऊपर रह सकता है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन पर भी फोकस रह सकता है।
दिल्ली सरकार इस बजट में दिल्ली में बिजली-पानी में छूट, बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा समेत कई पुरानी योजनाओं को जारी रखने के लिए राशि का प्रावधान नजर आएगा।
| Tweet![]() |