दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली संजय सिंह को जमानत
Last Updated 07 Feb 2024 06:32:55 PM IST
दिल्ली हाईकोर्ट से संजय सिंह को जमानत नहीं मिली है !
आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह |
आप नेता और राज्य सभा सांसद संजय को कोर्ट से झटका लगा है। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी मामले में आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस मामले में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने 4 अक्टूबर, 2023 को गिरफ्तार किया था।
दिल्ली हाई कोर्ट शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर पहले ही सुनवाई कर चुका था। 31 जनवरी को न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने तमाम दलीले सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
| Tweet |