Delhi में Yamuna के खतरे का निशान पार करने के बाद अमित शाह ने LG से की बात

Last Updated 23 Jul 2023 03:12:24 PM IST

यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से बात की।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "यमुना नदी में जल स्तर के बारे में दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना जी से चर्चा हुई।"

रविवार दोपहर बाद एक बजे जलस्तर 206.17 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से 84 सेंटीमीटर ऊपर है।

शाह ने यह भी बताया कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की और राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी ली।

गृह मंत्री ने कहा, "हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल जी से बात की।"

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) और एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीमें उपलब्ध हैं।

इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात के कच्छ और पोरबंदर समेत कई जिलों में भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment