Spacer
समय यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड राजस्थान आलमी समय

24 Mar 2023 08:29:51 PM IST
Last Updated : 24 Mar 2023 08:32:51 PM IST

राहुल गांधी ने हमेशा खुद को सदन, सरकार, न्याय व्यवस्था व देश से ऊपर समझा: अनुराग ठाकुर

 
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, भगवान के घर देर है पर अंधेर नहीं। राहुल गांधी खुद कह रहे थे की वो दुर्भाग्यवश सांसद हैं। आज उनको उस दुर्भाग्य से मुक्ति मिल गयी है। उनके साथ-साथ वायनाड के लोगों को भी छुटकारा मिल गया।

अनुराग ठाकुर के मुताबिक, "राहुल गांधी इतने लम्बे समय तक लोकसभा सदस्य रहे पर अमेठी के लिए कभी कोई प्रश्न नहीं पूछा। इतने वर्षों में मात्र 21 डिबेट्स में भाग लिया। एक भी प्राइवेट मेंबर बिल लाना तो दूर, अपने ही सरकार द्वारा लाये गए आर्डिनेंस को नॉन सेंस बोलकर फाड़ने का काम राहुल गांधी ने किया। राहुल गांधी ने हमेशा खुद को सदन, सरकार, न्याय व्यवस्था व देश से ऊपर समझा।"

"2018 में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में लिखित माफी मांगी थी। कोर्ट ने भविष्य में ऐसी गलती करने से चेताया था, परन्तु 2019 में एक नहीं बल्कि कई बार उन्होंने अभद्र भाषा, झूठे आरोप व अपमानजनक बातें बोलीं। सभी चोर मोदी हैं, किसी को भी किसी की हत्या से जोड़ देना, कुछ भी कह देना और सोचना की उन्हें देश में कुछ हो ही नहीं सकता, क्योंकि वो देश के ऊपर हैं, ये राहुल गांधी की सोच बन चुकी थी।"

अनुराग ठाकुर बोले कि, "लिली थॉमस केस में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट के बाद बिलकुल स्पष्ट है की 2 वर्षों में दोष सिद्ध होने के बाद उसपर रोक नहीं लगी तो आप ससपेंड माने ही जाते हैं। लोकसभा ने तो इसकी पुष्टि मात्र की है। लोकसभा के स्पीकर को इसमें कुछ करने की जरूरत ही नहीं।"

"ये तो सजा होते ही स्पष्ट था की सदस्यता जानी तय है परन्तु ये सुनियोजित षडयंत्र, सोची समझी साजि़श कांग्रेस के अंदर किसने रची ये राहुल गांधी को देखना पड़ेगा। कौन है जो कांग्रेस में राहुल गांधी से छुटकारा पाना चाहता था? कांग्रेस में इतने बड़े-बड़े वकील हैं। क्या एक भी आदमी में सही सलाह नहीं दी या जानबूझ कर गलत रास्ते पर धकेला गया?"

अनुराग ठाकुर के मुताबिक, "इससे पहले भी लालू यादव, आजम खान, विक्रम सैनी, मोहम्मद फैसल जैसे कई नेता हैं जो डिसक्वालिफाई हो चुके हैं। राहुल गांधी की एक और खास बात ये कि वो एक केस में नहीं बल्कि 7 अलग-अलग मामलों में जमानत पर हैं। नेशनल हेराल्ड केस अलग है। इसके अलावा इन्हें कई मामलों में अपने झूठ और अनर्गल प्रलापों के लिए माफी मांगनी पड़ी है।"

"राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ऊपर एक बार नहीं बल्कि बार बार अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया। जब ये वायनाड से सांसद बने तो इन्होंने अमेठी वालों व उत्तर भारतियों के लिए अपशब्द बोल दिया। जम्मू कश्मीर गए तो लोकल को नौकरी मिले बोल के बांटने का काम किया। असम गए तो चाय की बात कर गुजरात से दरार पैदा करना शुरू कर दिया। ये देश में भारत को यूनियन ऑफ स्टेट्स बताते हैं और बाहर जाकर भारत को यूरोपियन यूनियन जैसा बता के चले आते हैं। ये अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानते। भारत की वैक्सीन पर गलत बयानबाजी करते हैं।"


आईएएनएस
नई दिल्ली
 

ताज़ा ख़बरें


लगातार अपडेट पाने के लिए हमारा पेज ज्वाइन करें
एवं ट्विटर पर फॉलो करें |
 


फ़ोटो गैलरी
ओडिशा रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

ओडिशा रेल हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

शरमा गईं परिणीति

शरमा गईं परिणीति

CSK IPL का बना बादशाह

CSK IPL का बना बादशाह

तस्वीरों में देखिए नए संसद भवन का लोकार्पण

तस्वीरों में देखिए नए संसद भवन का लोकार्पण

ऑस्ट्रेलिया में मोदी का रॉकस्टार स्वागत

ऑस्ट्रेलिया में मोदी का रॉकस्टार स्वागत

आदिपुरुष के गाने के धमाकेदार एंट्री

आदिपुरुष के गाने के धमाकेदार एंट्री

राघव-परिणीति की सगाई

राघव-परिणीति की सगाई

इलियाना डिक्रूज का ब्लैक ड्रेस में जलवा

इलियाना डिक्रूज का ब्लैक ड्रेस में जलवा

फिल्म

फिल्म 'छत्रपति' का ट्रेलर रिलीज

IPL मैच के दौरान  हुई कोहली गंभीर में बहस

IPL मैच के दौरान हुई कोहली गंभीर में बहस

व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट का जलवा

व्हाइट गाउन में आलिया भट्ट का जलवा

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

नाटू नाटू और द एलिफेंट व्हिस्पर्स को ऑस्कर अवार्ड्स

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

तुर्की-सीरिया में विनाशकारी भूकंप

जोशीमठ में भूधंसाव

जोशीमठ में भूधंसाव

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

कोहरे का कर्फ्यू, ठंड से कंपकपी

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

फीफा विश्व चैम्पियन बना अर्जेंटीना

बेशर्म रंग पर तहलका

बेशर्म रंग पर तहलका

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

108 ऐतिहासिक मंदिरों और तालाबों वाला अनूठा गांव मलूटी

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

एक साल में टी20 में हजारी बने सूर्यकुमार यादव

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

पीएम मोदी ने किया श्री महाकाल लोक का लोकार्पण

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

नम आंखों से दी मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

धरती पुत्र नेता जी मुलायम सिंह यादव के यादगार पल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया भी शामिल

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

आमने-सामने हुए मोदी और सोनिया

जब चीते हुए आजाद, देखें...

जब चीते हुए आजाद, देखें...

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

पलक ने गुलाबी साड़ी में दिया फोटोशूट

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

शेख हसीना की ऐतिहासिक भारत यात्रा

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

साबरमती नदी पर भव्य पैदल पथ अटल ब्रिज

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी के लिए बनते दीये

'हर घर तिरंगा' बाइक रैली

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

पाताल भुवनेश्वर गुफा के दर्शन

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू

श्रीलंका में हालात हुए बेकाबू


 

172.31.21.212