आर्थिक सर्वेक्षण भारत के विकास पथ का व्यापक विश्लेषण: मोदी

Last Updated 31 Jan 2023 07:48:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आर्थिक सर्वेक्षण को भारत के विकास पथ का व्यापक विश्लेषण बताया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, आर्थिक सर्वेक्षण भारत के विकास पथ का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करता है, जिसमें हमारे राष्ट्र के प्रति वैश्विक आशावाद, इंफ्रा पर ध्यान, कृषि, उद्योगों में वृद्धि और भविष्य के क्षेत्रों पर जोर शामिल है।

इससे पहले मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 2022-23 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। सर्वेक्षण में चालू वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया, जबकि इसने 2023-24 में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया है। 2021-22 में जीडीपी ग्रोथ 8.7 फीसदी थी।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment