आम आदमी पार्टी के तीन पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
दिल्ली नगर निगम के चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में आम आदमी पार्टी (आप) के तीन पूर्व विधायक केजरीवाल का साथ छोड़ गए।
![]() दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में आप के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, राजू ढींगन और फतेह सिंह बीजेपी में शामिल होकर जीत का चिन्ह दिखाते हुए। फोटो : प्रेट्र |
यह तीनों पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो, राजू धींगान एवं चौधरी फतेह सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल शामिल हो गए।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता विजय गोयल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने तीनों पूर्व विधायकों को प्राथमिक सदस्यता दिलाई और पटका पहनाकर स्वागत किया। आप के इन तीनों पूर्व विधायकों ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और टिकटों की बिक्री का आरोप लगाया है।
मतदान से ठीक पहले तीन पूर्व विधायकों का पार्टी छोड़ना सीएम केजरीवाल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। केजरीवाल के पूर्व विधायकों को भाजपा में शामिल कराने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर दोहरा चरित्र रखने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्र पिता की तस्वीर को लेकर चलने वाले अरविंद केजरीवाल आज भ्रष्टाचार का पर्याय बन गए हैं। टिकटों के वितरण में बड़े स्तर पर उगाही की गई है। भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे विजय गोयल ने पूर्व विधायकों का परिचय कराया और सभी को बधाई दी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल और उनकी पूरी टीम का साथ दिया, आज केजरीवाल उनसे ही उगाही करने में लग गए हैं। आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी आम आदमी पार्टी के सामने अब चेहरा छुपाने के लिए कुछ नहीं बचा है। स्थिति यह है कि पार्टी के दूसरे नेता प्रचार में जाने से भी कतरा रहे हैं।
कमांडो सुरेंद्र सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका कहना था कि केजरीवाल कहते रहे कि भ्रष्टाचार करने वाले को जेल में डाला जाएगा, लेकिन उनकी नाक के नीचे ही उनके सबसे नजदीकी भ्रष्टाचार करते रहे, आज जेल में हैं।
| Tweet![]() |