22 मई से राजधानी में एक नगर निगम
Last Updated 19 May 2022 01:26:59 AM IST
राजधानी के तीनों नगर निगम (उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम) 22 मई से एक हो जाएंगे।
![]() 22 मई से राजधानी में एक नगर निगम |
केंद्र सरकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।
केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर अधिनियम- 2022 (2022 का 10) की धारा 1 की उपधारा (2) में प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह निर्णय लिया। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह आदेश 22 मई से प्रभावी होगा।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से पहले दिल्ली में एक ही नगर निगम होता था। तत्कालीन सरकार ने दिल्ली नगर निगम को उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली एवं पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बांट दिया था।
हालांकि तत्कालीन सरकार के इस निर्णय का भारी विरोध हुआ था।
करीब 10 साल बाद दिल्ली में एक बार फिर एक नगर निगम होने जा रहा है।
| Tweet![]() |