दिल्ली में गोली लगने से बिल्डर की मौत
दक्षिणी जिले के छतरपुर इलाके में महिला मित्र के घर पार्टी में पहुंचे 36 वर्षीय बिल्डर संजीव सेजवाल की बृहस्पतिवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई।
![]() दिल्ली में गोली लगने से बिल्डर की मौत |
गोली भी उन्हीं की लाइसेंसी पिस्टल से लगी। हालांकि गोली उन्होंने खुद मारी या किसी और ने मारी, अभी पता नहीं चला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संजीव की पिस्टल बरामद की। पुलिस को सूचना संजीव की महिला मित्र ने दी थी। घर में मौजूद महिला के दो भतीजों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि बिल्डर संजीव सेजवाल परिवार के साथ लाडो सराय इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। संजीव की पत्नी बच्चों के साथ अलग रहती है।
बृहस्पतिवार सुबह 4.45 बजे पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। इसके बाद मैदानगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। संजीव की लाश बिस्तर के पास जमीन पर पड़ी थी। उसके पास ही उसकी पिस्टल पड़ी हुई थी। संजीव के सिर में सीधी तरफ गोली लगी है।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि संजीव और उसकी महिला मित्र की बुधवार शाम पार्टी को लेकर बात हुई थी। रात को संजीव राजपुर जेएमडी एस्टेट 4 फ्लोर छतरपुर स्थित महिला मित्र के घर पहुंचा। वहां महिला के दो भतीजे भी मौजूद थे।
यहां देर रात तक पार्टी हुई और खाना खाने के बाद संजीव और उसकी महिला मित्र सोने चले गए, जबकि दोनों भतीजे अपने घर चले गए। सुबह संजीव की महिला मित्र ने उसे बिस्तर के पास जमीन पर खून से लथपथ पड़े देखा।
| Tweet![]() |