दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम

Last Updated 07 May 2021 01:15:23 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा।


(फाइल फोटो)

भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री पर बना रहेगा।

वहीं दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत दर्ज की गई।

गौरतलब है कि दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 26.2 और 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अपराह्न में मौसम में अचानक बदलाव आया। आसमान में बादल छा गए और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी गिरावट आयी। इससे दिल्लीवासियों को काफी राहत मिली।

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना के साथ आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने का पूर्वानुमान जताया था।

दिल्ली में गरज चमक के साथ धूल भरी हवाएं चलीं।

इससे पहले बृहस्पतिवार सुबह में गर्मी रही क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment