अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर

Last Updated 24 Aug 2017 03:34:16 PM IST

सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर एक मरीज द्वारा अपनी महिला सहकर्मी की कथित पिटाई का आरोप लगाते हुए आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं.


सफदरजंग अस्पताल में हड़ताल पर डॉक्टर (फाइल फोटो)

परिसर में सुरक्षा कड़ी करने और डॉक्टर-मरीज अनुपात में सुधार करने की मांग को लेकर डॉक्टरों ने कल शाम भी हड़ताल की थी जिसके कारण आपात सेवाएं प्रभावित हुई थीं.
     
सुरक्षा गार्ड ने मरीजों को आपात सेवा के दरवाजे से ही लौटा दिया.
     
रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष धीर सिंह ने दावा किया,   कल दोपहर करीब ढ़ाई बजे एक 30 वर्षीय मरीज ने ओपीडी में एक महिला डॉक्टर की पिटाई कर दी. महिला मरीज आरोप लगा रही थी कि उसके इलाज में देरी हो रही है. 
     
सिंह ने कहा, यहां ऐसी घटनाएं आम हो गयी हैं. हम मांग करते हैं कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हमारी सुरक्षा बढ़ाई जाए. डॉक्टर-मरीज के अनुपात में भी संतुलन होना चाहिए. हम अपनी मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे. 
     
घटना के संबंध में सफदरजंग थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है.
 

भाषा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment