दिल्ली को मानसून का इंतजार, उमस बरकरार

Last Updated 30 Jun 2016 12:00:34 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह उमस भरी रही. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.




(फाइल फोटो)

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे हवा में 72 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई.’’
   
मौसम वैज्ञानिक ने गुरुवार को दिन में आसमान साफ रहने और शाम के समय कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.
   
अधिकारी ने कहा, ‘‘गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.’’
   
बुधवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment