दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह के दौरान हुई बूंदाबांदी

Last Updated 31 Mar 2015 12:56:18 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में मंगलवार को सुबह बूंदाबांदी हुयी और हवा चलती रही.


दिल्ली में बूंदाबांदी (file photo)

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की है.

सुबह आठ बज कर 30 मिनट पर आर्द्रता का स्तर 85 प्रतिशत दर्ज किया गया.

कल का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
 



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment