दिल्ली में कांग्रेस ने कराई विधायक परेड

Last Updated 20 Jul 2014 06:05:31 AM IST

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस ने शनिवार को अपने सभी विधायकों की प्रदेश कार्यालय में परेड करा कर भाजपा द्वारा सरकार बनाने की अटकलों पर विराम लगा दिया.


हम साथ-साथ हैं : नई दिल्ली में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (मध्य में).

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि वे पार्टी में हैं और पार्टी में ही रहेंगे.

सभी छह विधायकों के ऐलान के बाद भाजपा को समर्थन देकर सरकार बनने की संभावना समाप्त हो गई है. सभी विधायकों ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के साथ मीडिया को सम्बोधित कर सरकार बनाने की संभावनाओं पर विराम लगा दिया.

प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भाजपा से भिन्न है, कांग्रेस विधायक कभी भी भाजपा में नहीं मिल सकते हैं.

आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने षड्यंत्र के तहत पहले हमारे विधायकों को बदनाम करने की कोशिश की और फिर उनके खिलाफ होर्डिग्स लगाए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है, किसी में दम नहीं जो पार्टी विधायकों को खरीद ले. उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल महात्मा गांधी नहीं हैं कि उनकी हर बात का स्पष्टीकरण दिया जाए.

कांग्रेस कभी भी आप या भाजपा को समर्थन नहीं देंगी.

सिंह ने आप को चेतावनी दी कि वह दिल्ली का माहौल खराब न करे. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून यूसूफ, विधायक जय किशन, हसन अहमद, मतीन अहमद, प्रहलाद सिंह साहनी, आसिफ मोहम्मद खान और देवेन्द्र यादव भी मौजूद थे.

हारु न यूसुफ ने कहा कि आप ने तीन विधायकों के खिलाफ होìडग्स लगवाए हैं जिसकी मैं निन्दा करता हूं. वहीं मतीन अहमद ने कहा कि जब भी हमने आप नेताओं ने उनसे संपर्क किया तो इसकी प्रदेश अध्यक्ष को पूरी जानकारी दी.

मुस्तफाबाद विधायक हसन अहमद ने कहा कि हम मरते दम तक कांग्रेस में ही रहेंगे.



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment