मध्यप्रदेश में भारी बारिश से आई आफत, इंदौर में हुई स्कूलों की छुट्टी
Last Updated 10 Aug 2022 01:54:16 PM IST
मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में बीती रात हुई बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया।
स्कूल |
सड़कों पर पानी भर गया, परिणामस्वरुप जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। इंदौर में बीती रात हुई भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। ऐसा बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है।
ज्ञात हो कि मंगलवार की रात को हुई बारिश में सड़कों पर कई फुट पानी भर गया और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। आलम यह रहा कि सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। कई वाहन तो बारिश के पानी में बह गए।
| Tweet |