दिग्विजय और शिवराज में तकरार

Last Updated 08 Jan 2021 10:46:20 PM IST

मध्य प्रदेश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है, इस बार यह गर्माहट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच है। दोनों ही अल्पसंख्यकों को लेकर आमने-सामने हैं। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाए जाने का दौर जारी है।




पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है। "इन दिनों राज्य के उज्जैन, इंदौर सहित अन्य इलाकों में राममंदिर के लिए चंदा जुटाया जा रहा है। जो लोग चंदा जुटा रहे हैं वे लोग हथियार, लाठी और तलवार लेकर निकलते हैं। भड़काने वाले नारे लगाए जाते हैं। खासकर मुस्लिम मुहल्लों को टारगेट किया जा रहा है।"

राम मंदिर की चंदा वसूली पर सवाल उठाते हुए सिंह ने कहा कि, "जो लोग राममंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं, उन लोगों से पूछना चाहता हूं कि किसी ने अधिकृत किया है, क्या किसी ने चंदा के लिए रसीदें दी हैं।"

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोपों का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि, "मैं क्या कहूं दिग्विजय सिंह के बारे में, मन चाहा बोलते हैं और अनचाहा सुनते हैं। सिमी किसके जमाने में पनपा था, यह भी बता दें। मध्य प्रदेश का बंटाधार कब हुआ यह दिग्विजय सिंह बता दें। जिस व्यक्ति ने मध्य प्रदेश को तबाह कर दिया, बिजली, पानी और सड़क से वंचित कर दिया था, रोज तनाव की घटनाएं होती थीं। वह आज हमे पाठ पढ़ा रहे हैं, सबक सिखा रहे हैं।"

चौहान ने आगे कहा कि, "मध्य प्रदेश की धरती पर हर समाज, पंथ और समुदाय सुरक्षित है, कार्रवाई अगर होगी तो गुंडों और माफिया पर होगी, कोई आ जाए, दिग्विजय तो क्या, इन माफियाओं को बचा नहीं सकता।"

आईएएनएस
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment