दिग्विजय सिंह भोपाल से आज भरेंगे नामांकन

Last Updated 20 Apr 2019 10:43:22 AM IST

मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज अपना नामांकन पत्र भरेंगे।


दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

इसके पहले उन्होंने सुबह ट्वीट करते हुए राजधानी के विकास के लिए भोपालवासियों से समर्थन मांगा। उन्होंने लिखा कि समभाव का तानाबाना भोपाल की पहचान है। ऐसी पहचान जो पुरखों ने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। इस विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी है। सौहार्द्र के सांचे में विकास को बुनें। विकास की दौड़ में संस्कृति और हमारी पहचान धूमिल न हो जाए।

उन्होंने लिखा कि इस चुनौती को स्वीकार कर, भोपाल को भोपाल बनाये रखते हुए इसके विकास का लक्ष्य लेकर, मां नर्मदा के आशीर्वाद और भोपाल की जनता के स्नेह और समर्थन से वे आज दोपहर नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि भोपाल अपने नैसर्गिक सौन्दर्य, अपनी सांस्कृतिक पहचान और शांत वातावरण के साथ एक आधुनिक भोपाल बने, ये उनकी कोशिश रहेगी। भोपाल एक ग्लोबल सिटी हो, जहां दुनिया भर से रोगार लाए जा सकें। भोपाल हमेशा गर्व के साथ सिर ऊंचा रखने का अवसर दे, इसके लिए वे यहां के लोगों के समर्थन के आकांक्षी हैं।

भोपाल से सिंह के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है।

वार्ता
भोपाल


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment