मूरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई भीषण डकैती
संबलपुर से जम्मूतवी जा रही ट्रेन मूरी जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई भीषण लूटपाट की घटना की जानकारी होते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार की देर रात और लातेहार और बरवाडीह स्टेशन के बीच हुई।
![]() मूरी-जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई भीषण डकैती |
अपराधियों ने ट्रेन यात्रियों से आभूषण सहित लाखों की लूटपाट की। लूटपाट के दौरान विरोध कर रहे कई यात्रियों से मारपीट किए जाने से कई यात्री घायल हो गए। अपराधियों ने मूरी जम्मूतवी एक्सप्रेस के एस-9 स्लीपर बोगी में इस घटना को अंजाम दिया।
लूटपाट के बाद अपराधी फरार हो गए। ट्रेन डालटनगंज पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। ट्रेन डालटनगंज मे करीब दो घंटे खड़ी रही। घायल यात्रियों का डालटनगंज स्टेशन पर उपचार किया गया। चोपन स्टेशन पर यात्रियों ने जीआरपी थाने में रपट दर्ज करायी।
ट्रेन जैसे ही लातेहार स्टेशन से आगे बढ़ी तभी नकाबपोश बदमाशों ने असलहा लहराते हुए लूटपाट शुरू कर दी और फायरिंग करने लगे। ट्रेन में यात्रा कर रहे बांदा निवासी उदित नारायण पुत्र होरीलाल ने बताया कि संबलपुर से बांदा के लिए मूरी जम्मूतवी एक्सप्रेस के बोगी संख्या एस-9 में सवार थे।
गाजियाबाद की निवासनी रिमझिम सिंह ने बताया की बदमाशों ने उनके सोने की चैन, कान की बाली को लूट लिया। विरोध करने पर उनके दस वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
| Tweet![]() |