झारखंड में थम गया प्रथम चरण चुनाव प्रचार का शोर

Last Updated 28 Nov 2019 08:20:23 PM IST

झारखंड में प्रथम चरण में 30 नवंबर को तेरह सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर आज थम गया।


झारखंड में चुनाव प्रचार का शोर

प्रथम चरण में 30 नवंबर को चतरा (सुरक्षित), गुमला (सु), बिष्णुपुर (सु), लोहरदगा (सु), मणिका (सु), लातेहार (सु), पांकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, छत्तरपुर (सु), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में होने वाले चुनाव का प्रचार आज शाम समाप्त हो गया। अब प्रत्याशी हर घर जाकर प्रचार करेंगें।

इन तेरह विधानसभा सीटों पर 3778963 प्रत्याशी 189 उम्मीदवारों को भाज्ञ का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 1979991 पुरुष, 1798966 महिला छह र्थड जेंडर हैं। भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 28 उम्मीदवार और चतरा में सबसे कम नौ प्रत्याशी जोर की आजमाइश करेंगे।

इन सभी विधानसभा क्षेा में जिन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है उनमें लोहरदगा सीट से झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रामेर उरांव एवं भारतीय जनता पार्टी के सुखदेव भगत, विश्रामपुर से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, छत्तरपुर से ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के राधाकृष्ण किशोर, हुसैनाबाद से कुशवाहा शिवपूजन मेहता और भवनाथपुर से भाजपा उम्मीदवार भानूप्रताप साही शामिल हैं।

वार्ता
रांची


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment